मुनि क्षमासागर द्वारा आपसी संबंधों के विषय में दिए गए प्रवचनों का संकलन है- 'संबंधों का विज्ञान।' इनमें संबंध, परिवार, बच्चों में संस्कार, सच्ची मित्रता, श्रद्धा जैसे विषयों के जरिये जीवन को अच्छा बनाने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया है। सहज और सरल शैली में लिखे इन लेखों में जीवन जीने की कला और आत्म-कल्याण का विज्ञान सिखाने के साथ बंधन मुक्त होने का भाव भी है।


लेखक : मुनि क्षमासागर 

प्रकाशक :प्रवासी प्रेम पब्लिशिंग, साहिबाबाद 

मूल्य : ₹280